भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सावन मास में शिवालयों में हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ महावीर मंदिरों में भी श्रद्धालु हाजिरी लगाने से नहीं चूक रहे हैं। बरगदा हनुमान मंदिर पर सुंदर कांडपाठ का आयोजन किया गया है। चकवा, बरगदा हनुमान हनुमान मंदिर, इमलिया हनुमान मंदिर जखांव, हनुमान गढी़, मटरु महाबीर जगन्नाथपुर, नटवां महावीर मंदिर भक्तों से गुलजार रहे। सुंदर कांड पाठ में खुशी पांडेय अपनी टीम के साथ संगीत मय पाठ किया। समापन पर देर शाम पुजारी अज्जू महराज ने प्रसाद वितरित किया। सावन मास में एक ओर जहां लोग शिव आराधना में लगे हैं तो वहीं पवन सुत हनुमान के दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...