भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सुबह-शाम ठंड में इजाफा होता जा रहा है। बढ़ते ठंड में सांस व गठिया रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जररुत है। मौसम में आ रहे बदलाव के बीच थोड़ी सी भी लापरवाही हमें बीमार कर सकती है। खानपान व पहनावे पर एहतियात बरत हम शीत की चपेट में आने से बढ़ सकते हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी से लेकर दवा वितरण कक्ष तक मरीजों की लंबी कतार लग रही है।

बढ़ती ठंड में स्वास्थ्य संबंधी सावधानी अक्तूबर माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है। सुबह-शाम अचानक सर्द में इजाफा हो जा रहा है। दोपहर में धूप का ताप भी काफी कम हो गया है। सुबह घर से बाहर निकले बाइक सवार स्वेटर और जैकेट में नजर आने लगे हैं। मंगलवार को सुबह गलन संग हल्का धुंध भी पड़ा। दिन व रात के मौसम में काफी अंतर दिख रहा है। हर वक्त करवट फेर रहा मौसम सेहत पर भारी प...