भदोही, अक्टूबर 31 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सर्द हवा संग बढ़ रही ठंड दमा रोगियों के लिए घातक साबित हो रहा है। बढ़ती ठंड के बीच दमा रोगियों को खास सावधानी बरतने की जरुरत है। ठंड की शुरुआत होने के साथ ही अस्पताल में मरीजों की तादाद में इजाफा हो गया है। सांस लेने वाली नलिकाएं फेफड़े से हवा को अंदर-बाहर करती हैं। ठंड में वृद्धि होते ही गर्म कपड़ा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानों पर पहुंच रहे ग्राहंक जरुरत के हिसाब से गर्म कपड़ा की खरीद कर रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सक डा. प्रदीप कुमार की माने तो दमा होने पर नलिकाओं की भीतरी दीवार में सूजन होती है। यह सूजन नलिकाओं को बेहद संवेदनशील बना देती है। किसी भी बेचैन करने वाली चीज के स्पर्श से यह तीखी प्रतिक्रिया करता है। नलिकाओं की प्रतिक्रिया होने से फेफड़ों में कम हव...