भदोही, अक्टूबर 22 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर का ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम गुरुवार की भोर में सम्पन्न हुआ। लाग विमानों को आयोजकों के अलावा बोल बम कावरिया सेवा शिविर के लोगों ने भी सम्मानित करने का काम किया। सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सभासद गिरधारी जायसवाल ने बताया कि प्रथम पुरस्कार सिलाई मशीन भदोही के विमान भारत माता को दिया गया। जबकि द्वितीय पुरस्कार मिक्सर मशीन ज्ञानपुर के राजाराम विश्वकर्मा को मिला। सुनील चौकी सहसो, प्रयागराज को सीलिंग फैन तीसरा तथा चौथा पुरस्कार भी राजाराम विश्वकर्मा ज्ञानपुर को मिला। कुल 26 लाग विमानों को पुरस्कृत करने का काम किया गया। इस मौके पर संजय चौरसिया, दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल, अरविंद मौर्य, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, नीरज गुप्ता, अशोक जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा, परिमल श्रीवास्तव आदि र...