Bhadoni News: बैंको में उमड़ी भीड़, कर्मियों को छूटे पसीने
भदोही, सितम्बर 15 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। बैंकों में तीन दिनों तक बंदी के बाद सोमवार को चौथे दिन शटर उठे। इस दौरान ग्राहकों के भारी दबाव के कारण कर्मियों को पसीने छूट गए। उधर, पुलिस ने भी शाखाओं में जांच अभियान चलाने का काम किया।बता दें कि पांच दिनों तक ही काम लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर थे। शनिवार को माह का दूसरा शनिवार एवं रविवार को अवकाश के कारण बंदी थी। ऐसे में लोगों को नकद रुपयों के लिए परेशान होना पड़ा था। उसका कारण 90 फीसदी से एटीएम का बीमार होना एवं बाकियों में पैसों का अभाव था। जिले में कुल 15 बैंकों की 134 शाखाएं हैं। इनमें 102 सार्वजनिक और बाकी प्राइवेट बैंक हैं। इन बैंकों के 66 एटीएम जिले में स्थापित हैं। सोमवार को बैंक शाखाओं में रुपयों के लिए लोगों की कतारें नजर आईं। तीन दिनों के आराम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.