भदोही, अक्टूबर 18 -- Bhadoni News: औराई (भदोही)। औराई थाना क्षेत्र के बसंतापुर तितराही गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे नाले में जा गिरी। उसपर सवार तीन युवकों की हादसे में मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के रहनेवाले थे। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। औराई थाना क्षेत्र के मेदनीपुर निवासी 22 वर्षीय सूरज, 23 वर्षीय पुनीत और 27 वर्षीय विवेक एक ही बाइक पर सवार होकर बसंतापुर तितराही गांव के पास से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इस दौरान बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। पानी न होने के कारण तीनों के सिर और सीने पर गंभीर चोटे आईं। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंए। तीनों युवकों को पास के अस्पताल ले गई। जहां ड...