Bhadoni News: बूथ सत्यापन को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन
भदोही, सितम्बर 1 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जोरई में मंगलवार को मंडल कार्यसमिति एवं बूथ सत्यापन के विषय को लेकर कार्यशाला आयोजित हुआ। इसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं मंडलों में होने वाली कार्यसमिति बैठकों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि संगठन की प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं सशक्त बनाकर ही संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से बूथ सत्यापन का कार्य गंभीरता और पूरी सक्रियता के साथ पूर्ण करने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, विनय श्रीवास्तव, हौसला प्रसाद पाठक एवं वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह एवं डॉ. राकेश दुबे और आनंद मिश्र संगठन की मजबूती पर बल देते हुए अपना विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- Sonbhad...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.