भदोही, अक्टूबर 15 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। हर पल मौसम में आ रहा बदलाव लोगों को बीमार कर दे रहा है। रात्रि में ठंड और दिन में तीखी धूप से लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। बदलते मौसम में सेहत के प्रति खास एहतियात बरतने की जरूरत है। बुधवार को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के ओपीडी में सुबह 11:30 बजे मरीजों का कतार इतना लंबा हो गया कि बुखार से पीड़ित कई मरीज फर्श पर बैठने को विवश हो गए। दोपहर दो बजे ओपीडी बंद होने के बाद इमरजेंसी वार्ड मे मरीज इलाक को पहुंचते रहे। अचानक ठंड देकर हो रहा बुखार चढ़ जा रहा है। इतना ठंड लग रहा है कि लोग कंपकंपी भरने को विवश हो जा रहे हैं। सीएमएस डॉ. अजय कुमार तिवारी ने बताया कि इन दिनों बाल रोगियों में वृद्धि होता जा रहा है। मौसम में आ रहा उतार-चढ़ाव बच्चों और वृद्धों को बीमार कर दे रहा है। संक्रामक बीमारी से बचा...