भदोही, अगस्त 31 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में बिना सूचना के ही बोर्ड की बैठक कराने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को ईओ को नाराज सभासदों ने पत्रक सौंपा। मामले की जांच कराने की मांग किया। सभासद इम्तियाज, राकेश यादव, पूनम, गुड़िया गुप्ता, श्रीदेवी एवं जलील अंसारी ने शिकायती पत्र में कहा कि नगर पंचायत बोर्ड की सूचना सदस्यों को पूर्व में दी जाती है। ताकि वे अपने क्षेत्र में समस्याओं की सूचि बनाकर विकास कार्यों को करा सके। आरोप लगाया कि गत दिनों हुई बोर्ड की बैठक की सूचना नहीं दी गयी थी। ऐसे में फर्जी तरीके से कार्यों को कराने की पूरी संभावना है। यह भी पढ़ें- Meerut News: अधिशासी अधिकारी के बिना सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक, दो करोड़ के प्रस्ताव पास मामले की ईओ से जांच कराने की मांग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...