Bhadoni News: बिजली खंभा से केबल काट ले गए चोर
भदोही, जुलाई 9 -- Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। सक्रिय हुआ चोर गिरोह अब बिजली खंभा को निशाना बनाने लगे हैं। कुरौली गांव स्थित 11 खंभों का केबल तार मंगलवार की रात चोर काट ले गए। बिजली विभाग के जेई ने अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित में तहरीर दे दी है।बताया जाता है कि कुरौली गांव में लगे 11 खंभों में लगा 120 एमएम का मोटा तार चोर काट ले गए। तार कटते ही दर्जनों गांव में आपूर्ति ठप हो गई। तड़के लोग सिवान में निकले तो पता चला कि खंभा से केबल तार कट चुका है। मामला संज्ञान में आते ही बिजली विभाग के कर्मचारी स्थल पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दिए। स्थल पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। ऐसे में अवर अभियंता महराजगंज अनिल यादव बाबूसराय चौकी में अज्ञात चोर के खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.