Bhadoni News: बारिश में सब्जी फसल का रखें खास ख्याल
भदोही, जुलाई 11 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। बरसात शुरू होते ही सब्जियों के दाम में वृद्धि हो जाती है। हरी सब्जियां खेत में बारिश का पानी लगते ही सड़कर खराब हो जाती हैं। वर्षा ऋतु में अधिक वर्षा, जलभराव, अधिक नमी तथा कीट एवं रोगों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। यदि किसान समय रहते उचित प्रबंधन अपनाएं तो फसल को नुकसान से बचाकर बेहतर उत्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि वर्षा के मौसम में खेत में जलभराव बिल्कुल न होने दें। अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए उचित नालियों की व्यवस्था करें। क्योंकि लंबे समय तक पानी भरा रहने से जड़ सड़न, तना गलन एवं अन्य फफूंदजनित रोगों का प्रकोप बढ़ जाता है। किसानों को सलाह दी कि टमाटर, मिर्च, बैंगन, भिंडी, लौकी, तोरई, करेला तथा अन्य सब्जी फसलों की नियमित न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.