Bhadoni News: बाइक से गिरकर सवार हुआ घायल
भदोही, अक्टूबर 26 -- Bhadoni News: सुरियावां। थाना क्षेत्र के दानूपुर बाजार के पास रविवार की देर शाम पिकअप से बचने के प्रयास में एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में हुआ। पिकअप को आता देख बाइक सवार ऐसा घबराया कि सड़क की पटरी पर गिर पड़ा। बताया जाता है कि मछली शहर जिला जौनपुर निवासी अंकित कुमार बाइक से ज्ञानपुर की तरफ आ रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते सामने से आ रहे पिकअप को देख घबराकर सड़क की पटरी पर गिर पड़ा। बाइक सवार देर शाम रिश्तेदारी में जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.