भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के मामले में करीब ढ़ाई माह बाद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। पत्नी ने औराई थाने में गुरुवार की शाम को तहरीर दिया था। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। औराई थाना क्षेत्र के तिउरी, महराजगंज गांव निवासी 28 वर्षीय लवकुश विश्वकर्मा इसी साल 24 अप्रैल को अपने किसी रिश्तेदार के यहां औराई गए थे। वापस घर आते समय रात में जीटी रोड कोठरा के पास प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने बाइक में धक्का मार दिया था। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया था, जहां आराम नाम मिलने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत गत माह दो मई को हो गई थी। मृतक की पत्नी सुषमा विश्वकर्मा की तहरीर...