भदोही, अक्टूबर 26 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोइरौना थाना क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी राधेश्याम माली की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया जाता है इटहरा गांव निवासी सुनील पुष्पकार के पिता राधेश्याम माली रोज की तरह अरई ग्राम स्थित मंदिर गए थे। वहां से साइकिल से घर लौटते समय तलवावारी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बोलेरो की टक्कर से दालमोट कारोबारी की मौत, मचा कोहराम आरोप है कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुत्...