भदोही, सितम्बर 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के लखनो पेट्रोल पंप के पास शनिवर को बाइक सवार युवकों ने एक अधेड़ को धक्का मार दिया। बाइक की चपेट में आए अधेड़ गंभीर रूप से चोटिल हो गए। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अधेड़ को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। अधेड़ को धक्का मारने के बाद दोनों बाइक सवार भाग निकले। बताया जाता है कि लखनो गांव निवासी 52 वर्षीय कृष्णकांत उपाध्याय उर्फ मुन्नू गुरु किसी काम से घर के बाहर आए थे। सड़क पर पहुंचते ही बाइक सवार युवकों ने धक्का मार दिया। बाइक की चपेट में आते ही कृष्णकांत गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादस होते ही ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़े लेकिन बाइक सवार बाइक पर सवर तीनों भाग गए। इस बीच अधेड़ को तत्काल महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत...