भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: सुरियावां, हन्दिुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक की चपेट में आए एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। अधेड़ की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी। बाइक सवार तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दी। मृतक के पुत्र की तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कनकपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजधर बिंद देर शाम घर के पास ही सड़क पर घुमने निकला था। वह घर वापस लौट रहा था कि उक्त स्थान पर पहुंचते ही बाइक सवार ने धक्का मार दिया। बाइक की चपेट में आते ही अधेड़ गंभीर रूप से चोटिल हो गया। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। इस बीच गंभीर रूप से चोटिल हुए अधेड़ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरि...