Bhadoni News: बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल
भदोही, अक्टूबर 15 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोतवाली के सामने टर्निंग पॉइंट पर दो बाइकर्स की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों लोग घायल हो गए। जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम में कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अंसार निवासी चिकान गली अपनी बाइक से थाने के सामने से टर्न ले रहे थे। वहीं, सामने से पड़ाव की तरफ से आ रहे कृष्णा सिंह पुत्र शेरबहादुर सिंह निवासी केदारपुर की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक सवारों को चोटें आ गईं। स्थानीय नागरिकों ने उठाकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया गया। संयोग अच्छा रहा कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.