Bhadoni News: बहू की विदाई कराने आए रिश्तेदारों संग मारपीट
भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस रमैया गांव में बहू की विदाई कराने आए लोगों के साथ मारपीट किया गया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। उक्त गांव निवासी ओम प्रकाश गौतम ने कोतवाली में तहरीर दिया। कहा कि 19 जुलाई को पड़ोसी श्याम कुमार, श्यामू गौतम और राजबली गौतम दोपहर में दरवाजे पर चढ़ आए। आरोपितों ने गालियां देना शुरू कर दिया। मना करने पर मारपीट कर सिर फोड़ दिया। बीच बचाव करने पर बेटी की विदाई कराने आए रिश्तेदारों को भी मारा पीटा गया। इसके कारण बस्ती में अफरा-तफरी का आलम बना रहा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: दंपत्ति के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.