भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के वार्ड नंबर नौ बालीपुर मुहल्ले में रहने वालों का जीना दुश्वार हो गया है। बस्ती के पास जमा दूषित पानी से उठ रहा दुर्गंध नागरिकों को बेहाल कर दिया है। शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि घर के बाहर बैठना तक दुभर हो जाता है। दो घंटे भी बारिश हुआ नहीं कि घरों में गंदा पानी भर जाता है। बालीपुर मुहल्ले में रहने वालों को जलजमाव से निजात नहीं मिल पा रहा है। गंदा पानी बारहों महीना भरा रहता है। अत्यधिक दिक्कत का सामना बरसात में करना पड़ रहा है। पानी निकासी व्यवस्था ध्वस्त होने से परेशानी और बढ़ गई है। पानी निकासी को बना भूमिगत नाला कूड़ा-कचरा से पट गया है। ऐसे में घर से निकला गंदा पानी ओवरफ्लो करते हुए खेत में जमा हो गया है। गंदा पानी जमा होने से नागरिकों को घर के...