भदोही, अगस्त 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग लिए। बरसात में मौसम जलभराव, संक्रामक रोगों एवं साफ-सफाई को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी नगर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं जलभराव हो, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कर समस्या का निस्तारण कराएं। इनमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान एके शर्मा ने कहा कि वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है और जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छर जनित एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।...