Bhadoni News: बच्चों ने निकाली स्कूल चलो जागरूकता रेली
भदोही, जुलाई 19 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ने की दिशा में शनिवार को कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर के बच्चों ने स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने गांव में भ्रमण करते हुए जन-जन से नौनिहालों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने के प्रति प्रेरित किया। अभिभावकों ने भी बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूल में कराने का भरोसा दिया। रैली में शामिल बच्चे हाथ में बैनर और दफ्तियां लेकर आगे बढ़ रहे थे। हर बच्चों ने ठाना है, सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाना है। बेटी-बेटा एक समान सबको शिक्षा-सबको ज्ञान का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बच्चों और शिक्षकों ने घर-घर अभिभावकों से संपर्क कर सर्व शिक्षा अभियान के प्रति सदैव गंभीर रहने का शपथ ग्रहण कराया। यह भी पढ़ें- उत्साह और जनसहभागिता के साथ निकली स्कूल चलो अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.