भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में चोरियों का क्रम नहीं थम रहा है। पुलिस केवल कागजी घोड़ा दौड़ाने का काम कर रही है। इसी क्रम में सुरियावां थाना क्षेत्र महजूदा गांव में चोरों ने बंद मकान को खंगालने का काम किया। रविवार को मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया। उक्त गांव निवासी किशन तिवारी के अनुसार वह गत माह 27 मई को परिवार सहित मुंबई गए थे। सात जुलाई को लौटने पर घर के दरवाजे खुले और कमरों के ताले टूटे मिले। चोर घर से गेहूं, चावल एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, जिले में आए दिन हो रही चोरियों के कारण आम जनता की गाढ़ी कमाई लूट रही है। एक भी मामले का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। लोगों ने प्रदेश सरकार से जिले में हो रही चोरिय...