भदोही, जुलाई 26 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के भगवतपुर वार्ड नंबर-13 में शनिवार की देर रात बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले से पुलिस को रविवार को अवगत कराया गया। भगवतपुर गांव निवासी दीपक शुक्ला एवं अरुण शुक्ला का परिवार पिछले करीब तीन माह से मुंबई में रह रहा है। जिससे मकान बंद था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने रात में खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर के अंदर रखे कमरों के ताले तोड़ दिए। रविवार को सुबह मकान मालिक के चाचा के पुत्र आनंद उर्फ दिनेश शुक्ला की नजर टूटी हुई खिड़की पर पड़ी तो उन्हें चोरी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू...