भदोही, अगस्त 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग फ्लाईओवरों के नीचे बीचों-बीच सड़क पर ठेला चालक एवं आटो चालक कब्जा किए हैं। इसके कारण ना सिर्फ आवागमन में लोगों को दुश्वारियां हो रही हैं। बल्कि हादसे भी हो रहे हैं। इसे लेकर लोगों में रोष है। गोपीगंज नगर के बड़ी चौराहा से लेकर बस स्टैंड मिर्जापुर त्रिमुहानी तक सिविल पुलिस यातायात और पुलिस होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि लोगों को जाम के झाम से मुक्ति दिलाई जा सके। साथ ही हादसे भी ना हों। लेकिन ड्यूटी पर लगे जवान मोबाइल देखने में व्यस्त रहते हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है। लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जनपद के आला अधिकारी भी इसी रास्ते से प्रतिदिन आवागमन करते हैं लेकिन लबे सड़क पर खड़े ठेला, आटो, ई-रिक्श...