भदोही, जुलाई 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सुरियावां थाने की पुलिस ने 10 हजार रुपये फ्राड पीड़ित के खाते में वापस कराने का काम किया। अनुराग सिंह निवासी महजूदा थाना सुरियावां के 55 हजार रुपये का फ्राड हुआ था। एपीके फाइल डाउनलोड करने के कारण उन्हें चूना लगा था। पुलिस ने शिकायत के बाद वार्ता एवं लिखा पढ़ी किया, जिसके बाद 10 हजार रुपये वापस कराने का का किया गया। शेष धनराशि भी जल्द ही वापस करा दिया जाएगा। आह्वान किया कि साइबर फ्रॉड होते ही तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। पुलिस टीम में अश्विनी त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक, गरिमा यादव और प्रज्ञा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...