भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत रविवार को हुई। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान वन विभाग समेत कुल 23 विभागों की ओर से 12 लाख 44 हजार पौधरोपण करने का दावा किया गया। इतना ही नहीं, उसकी देखभाल का भी लोगों ने संकल्प लिया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग से बचाव एवं पर्यावरण संतुलन सामूहिक प्रयास से ही सम्भव है। कहा कि सूबे में रविवार को 35 करोड़ वृक्षारोपण एक ही दिन में करके रिकार्ड बनाने का काम किया गया। कहा कि संकल्प लें कि धरती को हरा भरा बनाने का काम प्रदेश एवं जिले का हर नागरिक करेगा। विशिष्ट अतिथि नोडल सचिव, सिंचाई विभाग कृष्ण कुमार ने कहा कि वर्षा काल में वन विभाग ...