भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। फर्जी ढंग से 9.60 लाख लूट मामले का रविवार को पुलिस टीम ने चौबीस घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर औराई पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की। पुलिस लाइन सभागार में दोनों अभियुक्तों को पेश कर एसपी ने मामले का खुलासा किए। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के कठारी गांव निवासी गुलाम आजाद पुत्र निजामुद्दीन अंसारी ने दो दिन पूर्व केस दर्ज कराया था कि एक्सिस बैंक शाखा से अपने दोस्त इमरान के साथ मिलकर 9.60 रुपया निकाला था। आईटीआई कालेज लीलाधरपुर के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा उससे यह पैसे लूट कर ली गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: तीन लाख रुपये के लिए रची लूट की कहानी, पूछताछ में खुला राज मामला संज्ञान में आते ही पुलिस तत्काल बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच में ...