भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमवाखुर्द गांव में बिना बिना ग्राम सभा की खुली बैठक किए बिना ही 14 लोगों का अंत्योदय कार्ड काटने का आरोप ग्रामीणों ने मढ़ा है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग लेकर महिला द्वारा डीएम को पत्रक सौंपा जा चुका है। अंत्योदय कार्ड काटने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भदोही तहसील दिवस में शनिवार को ग्रामीणों द्वारा पत्रक सौंपकर मामले से अवगत कराया गया। बताया कि जब शिकायतकर्ता अपने घर पहुंचा तो प्रधान के समर्थक भारी संख्या में लाठी डंडा फरसा लेकर एक शिकायतकर्ता के घर पर चढ़ गए। गाली गलौज करने के साथ ही काफी समय तक हंगामा किए। इस बीच शिकायतकर्ता का परिवार मकान के अंदर सहमा घुसा रहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि बार-बार फोन करने पर पुलिस मदद करने नहीं पहुंची। चौकी प्...