भदोही, जुलाई 4 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गहन जांच गठित टीम द्वारा की जाएगी। जांच में अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन फर्जी मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि 90 दिन में अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच को टीम गठित हो चुका है।जिले में करीब मात्र 53 अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकृत हैं। जांच को तीन सदस्यीय टीम का गठन हो चुका है डिप्टी सीएमओ और सीएचसी के अधीक्षक शामिल होंगे। जांच में कमियां मिलती है तो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। अवैध अल्ट्रासांउड संचालन की शिकायत पूर्व में मिली थी। जांच को तीन सदस्यीय टीम का गठन होगा। हर 90 दिन में केंद्रों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में कुल 53 अल्ट्रासाउंड केंद्र ऐसे हैं जो पंजीकृत हैं। स्वास्थ्य...