Bhadoni News: प्रेमिका से शादी की मांग पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
भदोही, अगस्त 2 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धानापुर दक्षिणी गांव में रविवार सुबह प्रेम-प्रसंग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घनश्यामपुर निवासी विजय गौतम पुत्र होरीलाल गौतम अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। हालांकि पांच घंटा बाद युवक टावर से उतरा तो लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि युवक का गांव की ही एक युवती से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। करीब दो माह पहले युवक युवती को साथ ले गया था। युवती के पिता की तहरीर पर गोपीगंज कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में औराई से दोनों को पुलिस ने पकड़ा था। गांव के लोगों ने सामाजिक समझौते से मामला शांत कराया था, लेकिन युवक शादी की जिद पर अड़ा रहा। रविवार सुबह युवक अचानक धानापुर दक्षिणी स्थित मोबाइल टा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.