Bhadoni News: प्राण घातक हमले का आरोप, चार पर केस
भदोही, जुलाई 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। मोढ़ पुरानी बाजार में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष पर प्राण घातक हमले का आरोप लगाया। पुलिस ने चार आरोपितों पर केस दर्ज किया है। बाजार निवासी संजय पाल ने तहरीर में कहा कि पड़ोसियों रोशन, विकास, देवमिण, रोहित ने पहले गाली देने के साथ ही मारपीट किया। मामले से गुरुवार को मोढ़ पुलिस चौकी को अवगत कराया गया। इस बीच, कुछ देर बाद आरोपितों ने घर आकर मारपीट किया। इतना ही नहीं, हसिया से वार करके घायल कर दिया। मारपीट में उनके साथ ही भतीजे अंकित पाल, राम कैलाश एवं भाई रवि पाल को चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.