भदोही, नवम्बर 29 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार की देर शाम डीएम अनिल कुमार सिंह ने जिला पोषण समिति की बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं, बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य की स्थिति तथा विभिन्न पोषण संकेतकों की गहन समीक्षा की गई। समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बच्चों के वजन एवं लंबाई की नियमित निगरानी करते हुए कुपोषित एवं चिन्हित बच्चों को आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को निर्देशित किए। समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छता, शौचालय सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: 15 आंगनबाड़ी केंद्रों...