भदोही, अगस्त 13 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में बने योग स्थल पर गुरुवार की सुबह लोगों ने योगाभ्यास कर खूब पसीना बहाया। पेट की बीमारी से बचाव को क्या सावधानी बरतें और खानपान में सुधार समेत अन्य जानकारी दी गई।इस दौरान गोपाल गुप्ता ने बताया कि गुदा मूल से दो अंगुल ऊपर शरीर शक्ति का केंद्र मूलाधार स्थित होता है। मूलबंध के अभ्यास से सक्रिय समस्त प्रजनन संस्थान के रोग समाप्त हो जाते हैं। प्राणायाम के सतत अभ्यास से शरीर के पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, स्वस्थ बनते हैं। पेट औरं वेट को दुरुस्त करने के लिए मंडूक, आसन, वक्रासन, पेट के बल किए जाने वाले पूर्ण भुजंग आसन, नौकासन, हलासन, द्विचक्रिका आसन आदि का अभ्यास कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...