भदोही, अक्टूबर 23 -- Bhadoni News: पूर्व विधायक पुत्र समेत 10 लोगों पर धोखाधड़ी में केस 0 घनश्याम दुबे इंका कार्यकारिणी सदस्य ने दी तहरीर सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद।

जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप नगर स्थित जमीन के पुराने दस्तावेजों में हेराफेरी और जालसाजी का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर पर पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय घनश्याम दुबे के बेटे योगेश दुबे समेत 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। दो माह के अंदर उक्त प्रकरण में यह दूसरा मामला दर्ज किया गया। मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। शिकायतकर्ता जटाशंकर दुबे निवासी घनश्याम कोल्ड स्टोरेज ने तहरीर में कहा कि वे सेवा श्रम इंटर कॉलेज, सुरियावां के कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं। साथ ही विद्यालय के विधिक, न्यायिक एवं राजस्व के मामले दे...