भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में सभी दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हो गईं। गुरुवार से ही दुर्गा पूजन अपने चरम पर हो गया है। उधर, शहर, बाजारों से लेकर सुदूर गांवों में पूजा पंडालों पर पुलिस के जवान सुरक्षा को लेकर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा किया गया। लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के बाद पूर्वांचल के जिलों में भदोही में दुर्गा पूजा की धूम होती है। शहर में सभी दुर्गा पंडालों में पूजन हो रहा है। इसके अलावा सुदूर गांवों में भी प्रतिमाएं भी गुरुवार की रात को पहुंच गईं थीं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मां कात्यायनी की हुई विधि विधान से पूजा अर्चना, जयकारे से गूंजा वातावरण देवी भक्त वाहनों पर डीजे, वाद्य यंत्रों को लेकर भक्ति गीत...