Bhadoni News: पीड़ित को 79,979 की धनराशि कराया वापस
भदोही, अक्टूबर 26 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम को विशेष अभियान चल रहा है। इसी क्रम में पीड़ित श्याम बहादुर सिंह निवासी ग्राम नारेंपार थाना कोईरौना के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन के माध्यम से संपर्क कर ईंट भिजवाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। पीड़ित द्वारा पुलिस को अवगत कराया गया था कि ईंअ भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। मामला संज्ञान में आते ही क्राइम पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पीड़ित की 79,979 की धनराशि वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने भदोही पुलिस के प्रति आभार प्रकट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.