भदोही, अक्टूबर 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कृषि भवन सभागार घरांव में शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें पीएम किसान उत्सव संबंधित लाइव प्रसारण देखने के साथ ही शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। पीएम द्वारा गुजरात के बनासकाठा से सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करने एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि उप निदेशक डॉ. राम प्रवेश ने बताया कि जिले के 185693 कृषकों को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त पीएम द्वारा कृषकों के खाते में हस्तांतरण किया गया। सरकार कृषकों के सम्मान में यह धनराशि दिया जा रहा है। इससे किसान उकत धनराशि का रबी फसल की बुआई में सहयोग के रूप में उपयोग कर पाएंगे। किसानों से आह्वान किया कि राजकीय कृषि बीज गोदाम पर पर्याप्त मा...