भदोही, अक्टूबर 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में 13 केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा 25 अक्तूबर रविवार को होगा। परीक्षा को लेकर विभागीय स्तर से करीब पूरी कर ली गई है। परीक्षा में शामिल हर परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर बनी रहेगी। परीक्षा में कुल 33 हजार 984 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां प्रत्येक पाली में 5,664 अभ्यर्थी तथा सभी छह पालियों में कुल 33,984 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का आयोजन 25 एवं 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में होगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक होगा। यह भी पढ़ें- Hapur News: पीईटी एग्जाम में 586 कक्ष निरीक्षक करे...