भदोही, सितम्बर 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। पितृ पक्ष माह का आगाज रविवार से हो गया, जिसका समापन 10 अक्तूबर शनिवार को होगा। लोग पितरों का श्राद्ध एवं तर्पण करेंगे। गंगा घाटों पर गंदगी के बीच तर्पण करने में लोगों को दिक्कत होगी। ऐसे में जिला प्रशासन से सफाई अभियान चलाने की मांग किया गया। बता दें कि इन दिनों एक बार फिर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही लगातार चार दिनों की बरसात के कारण जिले के रामपुर, बेरासपुर, भोगांव, कठारी, महर्षि वाल्मिकी संग दर्जन भर घाटों पर कीचड़ और मलबे की गंदगी फैली हुई है। ग्राम पंचायत, नगर पालिका से लेकर प्रशासन की ओर से सफाई की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पितृपक्ष की प्रतिपदा को तर्पण,श्राद्ध कर करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पूर्वजों की याद में करीब एक पखवाड़े तक च...