भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पूरे मनोहर, अभियां गांव में सगे भाईयों ने मारपीट कर दिया। मामले में पुलिस ने छोटे भाई पर केस दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी चंद्रभूषण तिवारी का निधन गत दिनों हो गया था। रविवार को उनकी तेरही का आयोजन चल रहा था। उसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बेटों अजय एवं विजय दुबे में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई विजय ने बड़े भाई के सिर पर वार कर दिया। जिससे वे लहूलुहान हो गए। तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...