भदोही, सितम्बर 6 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के मझिगवां, खमरिया में बरसाती पानी बहाने को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। असफाक ने तहरीर में कहा कि गत माह 28 अगस्त को बरसाती पानी बहाने को लेकर मारपीट हो गई थी। आरोपितों ने भागने पर घसीट कर पीटा और करीब 20 हजार रुपये का नुकसान कर दिया। मामले में पुलिस ने शाह खालिद, साहिस्ता परवीन, समा एवं रोशन नूर जूही के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...