भदोही, अगस्त 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। शरीर में पानी की कमी युवाओं को घुटनों का रोगी बना दे रहा है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में प्रत्येक दिन दस से बीस ऐसे मरीज आ रहे हैं जो घुटनों की समस्या से पीड़ित हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन न करने वाले 25 से 40 की उम्र वाले युवा घुटना बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विनोद यादव की माने तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह एक गंभीर समस्या बन सकती है।

घुटनों के दर्द के मरीज महाराजा चेतसिंह जिला चिकत्सिालय में रोजाना एक हजार के करीब ओपीडी होती है। इसमें वर्तमान समय में हड्डी की 40-50 ओपीडी हो रही है। इसमें चार से पांच मरीज ऐसे आते हैं, जिनके घुटने में दर्द होती है और इनकी उम्र 25 से 40 के बीच ह...