भदोही, सितम्बर 25 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार की देर शाम डीएम शैलेश कुमार अधिकारियों संग जिला स्वच्छता समिति की बैठक लिए। इसमें चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पात्रों को ही निजी शौचालय से लाभान्वित कराने को निर्देशित किए। रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) के निर्माण एवं संचालन की गहन समीक्षा किए।इस दौरान डीपीआरओ ने बताया कि जिले में स्वीकृत 502 आरआरसी सेंटरों में से 383 का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि 362 सेंटर संचालित हैं। पूर्ण हो चुके शेष 21 आरआरसी सेंटरों का संचालन न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ-साथ निर्देश दिया कि इस माह के भीतर सभी पूर्ण आरआरसी सेंटरों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: आरआरसी निर्माण में ...