Bhadoni News: पात्रों को मिले पीएम योजना का लाभ, सौंपा पत्रक
भदोही, अक्टूबर 15 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पात्रों को पीएम आवास का लाभ दिलाने की मांग लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे औराई ब्लॉक क्षेत्र के मवैया हरदोपट्टी गांव निवासी ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग गरीब परिवार के हैं। हम लोगों को आज तक पीएम आवास का लाभ नहीं मिला है। गांव में ऐसे लोगों को पीएम आवास में चयनित किया गया है जो अपात्र की श्रेणी में आते हैं। हम लोगों का मकान काफी जर्जर हो गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण हम लोग घर नहीं बनवा पा रहे हैं। पीएम आवास की मांग को लेकर पूर्व में भी पत्रक सौंप चुके हैं, लेकिन विडंबना ही है कि अब तक न तो आवास स्वीकृत हुआ और ना ही मामले की जांच की गई। ब्लॉक स्तरीय अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.