भदोही, अक्टूबर 19 -- Bhadoni News: सुरियावां। दशहरा संग दीपावली पर्व की तैयारी तेज हो गई है। अवैध पटाखा की बिक्री एवं गोदाम की जांच को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। भदोही एसडीएम चंद्रकांत पांडेय एवं सीओ सुमित त्रिपाठी मयफोर्स नगर पंचायत सुरियावां में पटाखा गोदाम और दुकानों पर जांच किए। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि अवैध पटाखा बिक्री करने की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। आबादी वाले स्थानों पर पटाखा का गोदाम कदापि न बनाएं। बस्ती से हटकर पटाखा कारोबारी गोदाम बनवाएं। इतना ही नहीं बस्ती में पटाखों की बिक्री भी न की जाए। कहीं भी अवैध पटाखा बनने और बिक्री होता दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस समेत संबंधित अधिकारी को जरूर दें। उधर, जांच से पटाखा कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...