भदोही, अक्टूबर 27 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में इस वर्ष चना खेती का लक्ष्य 50 फीसदी से ज्यादा घट गया है। चना बीज वितरण में भी घटौती हुआ है। हालांकि किसानों में वितरित होने के लिए चना का बीज राजकीय बीज गोदामों पर आ गया है। कृषक बीज प्राप्त कर खेती में जुट गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि वित्तीय वर्ष इस वर्ष चना खेती का लक्ष्य 480 हेक्टेयर आया है। जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13 सौ हेक्टयर था। वहीं, चना बीज भी गत वर्ष 154 कुंतल कृषकों में बंटने के लिए आया था। लेकिन इस वर्ष लक्ष्य घटने के साथ ही बीज की मात्रा घटकर महज 64 कुंतल पर आ गई है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: दलहनी फसलों पर किसानों को मिलेगी छूट हालांकि किसान अगार मटर और चना की तैयारी में जुटने लगे हैं। उचित समय एक से 25 नवंबर तक का होता है। ले...