भदोही, जुलाई 19 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीण अंचलों में अपना धंधा चमका रहे नीम-हकीम की अब सांसत बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। एलोपैथ, आयुर्वेद संग आयुष विभाग से एक-एक चिकित्सक टीम में शामिल हैं। नीम-हकीम की जांच कर नामित अधिकारी सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर पुन: जांच कर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि जिले में बिना पंजीयन क्लीनिक चला रहे नीम-हकीम की जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच कराने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन कर दी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के दो आयुर्वेद, आयुष विभाग से एक-एक डाक्टर टीम में शामिल हैं। नामित अधिकारी किसी भी क्लीनिक पर कभी भी जांच कर सकते हैं। स्वास्...