Bhadoni News: नीम का पत्ता तोड़ते समय छत से गिरे अधेड़, मौत
भदोही, अगस्त 25 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में सोमवार की शाम को छत से गिरकर 58 वर्षीय उमाशंकर बिंद नामक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने सुपुर्द कर दिया। उक्त गांव निवासी उमाशंकर बिंद के पक्के मकान के पास नीम का पेड़ है। सोमवार की देर शाम को वह छत पर चढ़कर नीम के पत्तों को तोड़ रहे थे। उसी दौरान संतुलन बिगड़ने के बाद वह नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए भदोही स्थित एक निजी अस्पातल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाते समय रात में उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। उमाशंकर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.