Bhadoni News: नाले में गिरा शौचालय की गंदगी तो होगी कार्रवाई
भदोही, जुलाई 22 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित आलिशान मकानों में रहने वालों को नगर पंचायत प्रशासन ने फरमान जारी कर दी है। पानी निकासी नाले में शौचालय की गंदगी गिराई गई तो कार्रवाई होना तय है। शौचालय की गंदगी को सोख्त बनवाने की हिदायत दी गई। वरिष्ठ लिपिक नगर पंचायत कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोग बड़े भवनों में रहते हैं और शौचालय को नाले से जोड़ दिए हैं। ऐसे में गंदगी सीधे नाले में गिर रही है जो हर स्तर से गलत है। गंदगी से संक्रामक बीमारी का खतरा देखते हुए ऐसे लोगों को सख्त हिदायत दे दी गई है। जिसके मकान के शौचालय का गंदा पानी नाले में गिरता मिला उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.