भदोही, जुलाई 9 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के प्रोफेसर कालोनी में इंटरलाकिंग मार्ग पर जमा गंदा पानी नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। दूषित पानी से आवागमन करने को लोग विवश हो रहे हैं। जाम नाला से उठ रहा दुर्गंध लोगों का इधर से गुजरना मुश्किल कर दिया है। उपेक्षा का दंश झेल रहे नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।प्रोफेसर कालोनी नगर का सबसे वीआईपी कालोनी माना जाता है। बेहतर इंतजाम का हमेशा दवा होता रहता है। लेकिन इन दिनों यहां रहने वालों की दिक्कत बढ़ती जा रही है। मई माह से नाला सफाई का दावा किया जा रहा था। जून में भी दो-चार पटिया उखाड़कर सफाई कराने का रिपोर्ट लगा दी गई। नाला सफाई को लेकर नपं कर्मचारी कितना गंभीर हैं इसका पोल मामूली बरसात ने खोल दी। गंदा पानी इंटरलाकिंग मार्ग पर जमा होने से लोगों को आवागमन करने में भी ...